कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने की वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर दो से रात नौ बजे तक कोई भी ट्रेन नहीं आएगी। प्लेटफार्म नंबर दो और तीन की ट्रेनों को भी अलग-अलग प्लेटफार्मों से संचालित किया जाएगा।
ये ट्रेनें बदले प्लेटफार्म से
- लखनऊ से झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (01804) प्लेटफार्म तीन की जगह शाम 6:15 बजे प्लेटफार्म नंबर छह पर आएगी। पांच मिनट बाद झांसी रवाना होगी।
- कानपुर से फफूंद जाने वाली मेमू (04191) शाम 7:10 बजे प्लेटफार्म नंबर 10 के बजाय प्लेटफार्म नंबर चार से चलेगी।
- लखनऊ से जबलपुर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस (05205) शाम 7:15 बजे प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय प्लेटफार्म नंबर सात से चलेगी।
- प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (04217) प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय प्लेटफार्म नंबर चार से शाम 7:40 बजे जाएगी।
- मानिकपुर-कानपुर मेमू (01801) रात 10:40 बजे प्लेटफार्म नंबर 10 के बजाय प्लेटफार्म नंबर तीन से चलेगी।
- वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (02435) शाम 6:30 बजे प्लेटफार्म नंबर एक के बजाय प्लेटफार्म नंबर पांच पर आएगी और दो मिनट बाद छूटेगी।