फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: किसान से पैसे लेने गया सब्जी व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका

Sun, 01 Mar 2020 01:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में किसान को दिए पैसे वापस लेने गया सब्जी आढ़ती वापस घर नहीं पहुंचा। बेटे ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बे के चौबट्टा मोहल्ला निवासी फरहान ने बताया कि उसका पिता जाकिर उरई रोड स्थित अस्थायी सब्जी मंडी में सब्जी आढ़ती हैं।
विज्ञापन


कुछ समय पहले पिता ने बसेला गांव के किसान रज्जू को कुछ रुपये उधार दिए थे। शनिवार दोपहर किसान ने रुपये चुकता करने के लिए उरई बस स्टैंड बुलाया था। बताया कि पिता अपने रुपये लेने के लिए किसान के बुलावे पर चला गया।

देर शाम तक वापस न लौटने पर उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बताया कि उसके पिता व उक्त किसान का फोन नम्बर भी बंद है। किसान के घर पहुंच कर जानकारी ली तो पता चला कि किसान भी घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह सब्जी व फल आढ़ती संघ के अध्यक्ष रशीद राइन व अन्य व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंच पिता के अपहरण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा की सब्जी व्यापारी व किसान के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद बताया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें