दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
गुरुवार को केपीएम के डॉ. रमेश कुमार और डॉ. मनोज कुमार ने पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक वरुण की श्वास नली कटने से उसकी मौत हुई थी। पुलिस मान रही है कि किसी करीबी ने वरुण की हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया होगा।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया
नाले में पानी भरा होने से वरुण का शव दिखाई नहीं दिया। जब पानी कम हुआ तब शव लोगों को नजर आया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले के खुलासे के लिए नौबस्ता, बिधनू, सेन पश्चिम पारा, चकेरी और सर्विलांस की पांच टीमें बनाई गई हैं। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने जल्द खुलासे की बात कही है।
परिवार की रंजिश नहीं, घर में छिपा है हत्या का राज
पुलिस की जांच के मुताबिक परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। आशंका है कि परिवार के किसी सदस्य को वरुण ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या की कोई और मजबूत वजह पुलिस के सामने नहीं आ रही है। कुछ मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। फिलहाल, परिजन शव को मूल निवास फतेहपुर लेकर रवाना हो गए।