भाजपा सांसद वरुण गांधी का कानपुर देहात में आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। वरुण गांधी को अपने बीच पाकर भाजपाई उत्साहित दिखे।
भाजपा के सुल्तानपुर सांसद वरुण गांधी का काफिला कानपुर देहात जैसे ही पहुंचा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अकबरपुर कस्बे में पेट्रोल पंप के निकट भाजपाईयों ने उनका स्वागत किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वरुण गांधी को माला पहना खुशी की इजहार किया। इस दौरान सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वह यहां पर युवाओं में उत्साह देख काफी खुश हैं।
यह उत्साह उनके जाने के बाद भी बना रहना चाहिए। हम सभी को केंद्र जैसी जीत प्रदेश में भी दोहरानी है। स्वागत करने वालों में सौरव मिश्रा, सन्नी मिश्रा, सुल्तान सिंह, अश्वनी बाजपेई, प्रदीप मिश्रा, अशोक, अतुल दुबे, मनीष कौशल, मनीष तिवारी, कपिल, अभिषेक, विशभनूनारायण, अंकुर द्विवेदी, रामजी मिश्रा मौजूद रहे।