फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पहुंचते ही वंदेभारत एक्सप्रेस पर अचानक शुरु हो गया पथराव, यात्रियाें में दहशत

Sun, 17 Mar 2019 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
train 18 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कभी ट्रेन-18 की सांड़ से टक्कर तो कभी पथराव की घटनाएं लगातार हो रही हैं। रविवार को जब वंदेभारत एक्सप्रेस कानपुर पहुंची तो सरसौल के पास कुछ अराजक तत्वों ने अचानक से पथराव शुरु कर दिया। जिससे वंदेभारत एक्सप्रेस के सीसे टूट गए। पथराव होने की वजह से यात्रियाें में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) में महाराजपुर थाना क्षेत्र में प्रेमपुर और सरसौल के बीच शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। ट्रेन के आठ कोचों के 10 शीशे टूटे हैं। ट्रेन में चीख पुकार मच गई। यात्री दहशत में रहे। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। वाराणसी पहुंचने पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
मामला कानपुर जीआरपी को ट्रांसफर किया जा रहा है। मौके पर गई आरपीएफ और जीआरपी ने तीन संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। वापसी में भी इसी क्षेत्र में पथराव से एक शीशा टूटा है। नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सेंट्रल से 10:28 बजे छूटी और सुबह 10:46 बजे प्रेमपुर और सरसौल के बीच ट्रेन पर पथराव हो गया।

इससे कोच नंबर सी-2 के सीट नंबर 18, 19, सी-3 के मेन डोर, सी-4 के सीट 50, 51, सी-6 के 28, 29, सी-10 के 18, 19 और सी-11 के 5, 6 नंबर सीट और एक्जीक्यूटिव क्लास के ई-1 कोच के 43, 44 नंबर सीट और गार्ड कोच का फ्रंट शीशा टूटा है। इस घटना के बाद न सिर्फ यात्री बल्कि रेलवे स्टाफ भी दहशत में आ गया।

स्टाफ ने ट्रेन से कंट्रोल को मैसेज दिया। मामला रेलवे बोर्ड पहुंचने पर दिल्ली से लेकर वाराणसी तक हड़कंप मच गया। कानपुर और फतेहपुर से जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई। कानपुर सेंट्रल के आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा ने बताया कि जीआरपी और महाराजपुर सिविल पुलिस के साथ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें