फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरापुर में धू-धूकर जली वैन, बाल-बाल बचे शादी से लौट रहे चार लोग

विज्ञापन
दोहरापुर गांव के पास आग लगने से जली खड़ी वैन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर। क्षेत्र के ग्राम दोहरापुर के पास रविवार को अचानक एक वैन में आग लग गई। वैन में दो महिलाओं समेत चार लोग सवार थे। किसी तरह समय पर सभी ने वाहन से बाहर निकलकर जान बचाई।
विज्ञापन

मुंगीसापुर कस्बा निवासी सुशील कुमार इलेक्ट्रिशियन है। वह शनिवार को परिजनों को वैन से लेकर घाटमपुर में शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात सभी वापस आ रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे दोहरापुर गांव के पास पहुंचने पर अचानक वैन में पीछे की तरफ आग लग गई।
पीछे से आ रही दूसरी कार सवार चिल्लाए तब सुशील का ध्यान गया। इस पर उससे तुरंत वैन को सड़क किनारे रोक दिया। वैन सवार दो महिलाएं समेत चारों लोग उतर गए। मिट्टी डालकर वैन की आग काबू करने का प्रयास किया। इसके साथ ही दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन

भोगनीपुर से फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे और आग काबू की। इससे पहले वैन पूरी तरह से जल गई। सुशील कुमार ने बताया कि वैन में रखे कपड़े व अन्य सामान भी जल गया। मुंगीसापुर चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने सूचना से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें