फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 100 मीटर दौड़ में वैभव और सोनम बने विजेता

Fri, 28 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। युवा कल्याण विभाग की तरफ से विधायक खेल स्पर्धा 2025 का आयोजन नुमाइश मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को हुई 100 मीटर की दौड़ में बालक सब जूनियर वर्ग से वैभव बाजपेई व बालिका वर्ग से सोनम को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

विधायक खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, कबड्डी, भारोत्तलन, बैडमिंटन, वालीबॉल आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री अजीत पाल ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर प्रोत्साहित किया। कहा कि शिक्षा के साथ खेल में भी प्रतिभाग करना आवश्यक है। आज जिले में खेलने वाले खिलाड़ी कल प्रदेश, देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर नाम रोशन करेंगे।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अस्मिता सिंह ने बताया कि 800 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से अनुपम पाल व बालिका वर्ग से अंजली ने जीत हासिल की। जबकि जूनियर स्तर की 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से पंकज व बालिका वर्ग से शिवानी विजेता रहीं। इसी प्रकार 400 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग के अतुल व बालिका वर्ग सोनिका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

इसी प्रकार ऊंची कूद में रिहान, बैडमिंटन में रचित कटियार व गौरव ने डबल्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खेल के समापन पर राज्यमंत्री ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। एसडीएम प्रद्युम्न कुमार, राहुल वर्मा, अरविंद कुमार विजेताओं को आगे के खेल के लिए प्रोत्साहित किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आदित्य कुमार त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, उपेंद्र कटियार ने संचालन किया। यहां शिक्षक अवधेश मौर्य, सुरेंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें