फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaccine trial: अक्तूबर तक आ सकती है बच्चों की कोरोना वैक्सीन, तीन वैक्सीन आने की उम्मीद

Thu, 26 Aug 2021 08:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि वैक्सीन के अक्तूबर तक आने की उम्मीद है। इस साल बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया जाना है।
विज्ञापन
ट्रायल में बच्चे को वैक्सीन लगाते चीफ इन्वेस्टिगेटर प्रो वी एन त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों की कोरोना वैक्सीन अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में आने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक इस संबंध में शासन के निर्देश नहीं आए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग तैयारी में लग गया है। तीन कोरोना वैक्सीन एक साथ आ सकती हैं।
विज्ञापन


इनमें स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के अलावा जाइडस कैडिला और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन है। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि वैक्सीन के अक्तूबर तक आने की उम्मीद है। इस साल बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया जाना है।

स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन का बच्चों पर ट्रायल हो चुका है। आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल में ट्रायल किया गया। इसके अलावा जाइडस कैडिला का भी ट्रायल यहां हुआ है। ट्रायल के चीफ इन्वेस्टीगेटर और पूर्व डीजीएमई प्रोफेसर वीएन त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों के लिए तीन कोरोना वैक्सीन आने वाली हैं।
विज्ञापन


वैक्सीन का ट्रायल सफल रहा है। किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई है। तीसरी लहर के मद्देनजर बच्चों का वैक्सीनेशन प्राथमिकता पर रहेगा। वहीं डॉ. मिश्रा ने बताया कि कौनसी वैक्सीन आएगी? अभी यह तय नहीं है। जो भी वैक्सीन शासन उपलब्ध कराएगा, वह लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें