कानपुर में 23 स्थानों पर 15 से 18 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों को आज कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। उन्हें .5 एमएल कोवाक्सिन की डोज लगाई गई। पहली डोज लगने के 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। कानपुर सहित आसपास के सभी जिलों में बच्चों को कोराेना वैक्सीन देने का अभियान चलाया गया। स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जाकर बच्चों का वैक्सीनेशन किया। बच्चों में भी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साह नजर आया।
कानपुर देहात
राजपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज व भारतीय विधापीठ इंटर कॉलेज मे किशोरों के वैक्सीनेशन के लिए बूथ बनवाये गए हैंं। दोनों स्थानों पर अभी तक 110 डोज लगाई जा चुकी हैं।
कन्नौज
जिले में कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से निपटने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सोमवार को सीएचसी तालग्राम में किशोरों का वैक्सीनेशन शुरु हो गया है। वैक्सीनेशन के बाद आधा घंटे तक किशोराें को डाॅक्टर की देख रेख में रोका जा रहा है।
उन्नाव
15 से 18 वर्ष के किशोरों का 17 बूथों पर कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। दो दिन में 2640 ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिले में 2.18 लाख के टीकाकरण का लक्ष्य है। पहले दिन धीरे धीरे भीड़ बढ़ रही है।