फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

941 युवा सहित 3073 को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में बुधवार को 3073 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 941 युवाओं व 45 प्लस के 1871 लोग शामिल रहे। वहीं 261 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगावाई है।
विज्ञापन

नोडल अफसर डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि जिले में सबसे ज्यादा अकबरपुर सीएचसी में 451, झींझक में 360, राजपुर में 340 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। सबसे कम डेरापुर में 219, सरवनखेड़ा में 225 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया है।
जिले में 62 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया है। जिम्मेदारों को लगातार टीकाकरण बढ़ाए जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। अमरौधा अस्पताल में किसी ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई। जिले में टीकाकरण बढ़ाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

टीके की उपलब्धता कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
कानपुर देहात। डीएम जेपी सिंह ने बुधवार की सुबह कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक की। इसमें कोरोना के दौरान सामान्य जनता के कामकाज प्रभावित होने पर चर्चा की गई। वैक्सीनेशन के संबद्ध में नोडल अफसर डॉ. एमके जतारया ने बताया कि 45 प्लस के लिए जिले में कुल 2770 डोज उपलब्ध है। इस पर डीएम नाराजगी व्यक्त की।
इस दौरान जानकारी दी गई की दस न्याय पंचायतों में टीकाकरण के लिए टीमें गठित की गयी है। इसमें चार जगहों पर टीम के नहीं जाने से वैक्सीनेशन नहीं हो सका। डीएम ने जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। इसको लेकर एक जुलाई से पहले व्यापक रणनीति बनाने को कहा। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
एक और महिला मिली कोरोना संक्रमित
कानपुर देहात। जिले में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य टीम ने उसे होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। अब एक्टिव केसों की संख्या 14 हो गई। वहीं अभी तक 5852 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 5762 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के हॉटस्पॉट एरिया में लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें