500 और 200 मीटर की हुई रेस
प्रतियोगिता के पहले दिन पहले सत्र में रविवार को 500 मीटर रेस का हुई। इसमें खिलाड़ियों में अपनी वोट को आगे निकलने की होड़ दिखी। रंग बिरंगी बोट में सवार खिलाड़ियों ने अपने चप्पू के जौहर दिखाते हुए गंगा की लहरों को चीरते हुए आगे बढ़े। सी वन वर्ग में पहले दिन उत्तर प्रदेश पुलिस टीम, कानपुर व प्रयागराज टीम ने पहले सत्र में हिस्सा लिया।