फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरा अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, तीन की मौत, 17 घायल

Thu, 29 Aug 2019 09:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट में दुर्घटना के बाद पलटा ट्रैक्टर, सड़क पर पड़े घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए जबकि 12 की हालत नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सतना चित्रकूट मार्ग के बगदरा घाटी में पलटा है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में मैहर देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग पहाड़ी थाना क्षेत्र के ममसी गांव के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें