फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-23 टी-20 महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में यूपी ने त्रिपुरा को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 टी-20 महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में गुरुवार को यूपी ने त्रिपुरा को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही यूपी ने दो मैचों में आठ अंक पाकर इलीट ग्रुप-सी में दूसरा स्थान अपने नाम किया। तमिलनाडु की टीम तीन मैचों में जीत के साथ 12 अंक लेकर पहले स्थान पर है।
विज्ञापन


रोहतक के चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में त्रिपुरा ने टॉस जीतकर 20 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन बनाए। टीम से अनामिका दास ने सर्वाधिक 29, सेबिका दास ने 13 रन बनाए तो गेंदबाजी में यूपी की ओर से कानपुर की गरिमा यादव ने दो, संध्या ने दो, खुशी त्यागी, भूमि सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

वहीं यूपी की टीम ने 14.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर मैच जीता। जीत में संपदा दीक्षित ने 41, कानपुर की तृप्ति सिंह ने 17, शारदा तिवारी ने 18 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अंबिशा दास ने दो व प्रतिमा ने एक विकेट लिया। अब यूपी का चौथा मुकाबला 29 नवंबर को सुल्तानपुर स्थित मैदान पर चंडीगढ़ के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें