फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में यूपी ने वडोदरा को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में शनिवार को उत्तर प्रदेश ने राजकोट स्थित निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में वडोदरा को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में यूपी टीम ने सटीक गेंदबाजी और मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करने उतरी वडोदरा की टीम यूपी की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। टीम का पहला विकेट निशात के रूप में 22 रन पर गिरा, जिन्हें सोनाली की गेंद पर मुस्कान मलिक ने कैच पकड़ा। इसके बाद 43 रन के स्कोर पर अतोषी बनर्जी 13 रन बनाकर रन आउट हुई। अमृता ने 17 और पीएन खेमनर ने 26 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 56 रन पर अमृता को शिल्पी यादव ने आउट किया। इसके बाद जे मोहिते और खेमनर को संध्या छेत्री ने जल्द ही पवेलियन भेजा।

अर्चना देवी ने 86 रन पर निधि को आउट कर वडोदरा को छठा झटका दिया। शिखा पांडेय ने 24 और हनी पटेल ने 12 रन बनाकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। इसी बीच खुशी त्यागी और अर्चना देवी ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर वडोदरा की उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म कर दिया। अंत में केशा ने छह और प्रज्ञा ने 27 रन जोड़े, लेकिन पूरी टीम 42.5 ओवर में 158 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में संध्या छेत्री ने चार, अर्चना देवी ने दो तथा सोनाली, शिल्पी यादव और खुशी त्यागी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम से वर्निका ने 58, संपदा दीक्षित ने नाबाद 60 और मुस्कान मलिक ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। वडोदरा की ओर से केशा को एकमात्र विकेट मिला। संध्या छेत्री को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही एलीट ग्रुप-ए में यूपी टीम ने तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज की। कुल पांच मुकाबलों में तीन जीत और दो हार के साथ टीम ने 12 अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें