कानपुर। आईआईटी में रविवार को जिला एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक आदि स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। यह प्रतियोगिता जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से हुआ।
जेवलिन थ्रो के अंडर-16 वर्ग में उत्कर्ष ने बाजी मारी, जबकि अंडर-20 वर्ग में विदित पहले स्थान पर आए। ओपन वर्ग में चंद्रभान ने सबसे आगे रहे। हाईजंप में सूरज कटियार विजेता बने। ओपन वर्ग में प्रदीप ने पहला स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में सुखविंदर विजेता बने। अंडर-16 की 100 मीटर दौड़ में जतिन और अंडर-20 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ध्रुव ने पहला स्थान हासिल किया। 1000 मीटर दौड़ में अमन यादव और 1500 मीटर दौड़ में संजय विजेता बने। अंडर-16 की 200 मीटर दौड़ में जतिन अव्वल रहे। अंडर-20 की 400 मीटर दौड़ में बादल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-16 के 400 मीटर में अपूर्व विजेता बने।