फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आईजीआरएस में फिसड्डी रहे चार थानेदारों को लगवाए मैदान के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आईजीआरएस रैंकिंग में फिसड्डी मिलने पर रविवार को चार थानेदारों पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल और जेसीपी कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन कुमार ताडा जमकर बरसे। चारों को मैदान में चक्कर लगाने की सजा दी गई। कहा कि जिस तरह से पीड़ित कई चक्कर लगाने के बाद आईजीआरएस पर शिकायत करने को विवश होता है, उसी तरह आप लोग भी चक्कर लगाकर देखें कि कैसे महसूस होता है। इनमें नौबस्ता, काकादेव व दो अन्य थानेदार शामिल हैं। चारों थानों की आईजीआरएस रैंकिंग तीसरी बार फिसड्डी आई है। पुलिस कमिश्नर और जेसीपी क्राइम मीटिंग ले रहे थे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने सभी थानेदारों को लंबित विवेचनाओं की जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ वांछित और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। लापरवाही मिलने पर संबंधित विवेचक और थाना प्रभारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शस्त्र, नारकोटिक्स, साइबर अपराध और अवैध आतिशबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया। सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर बीट स्तर तक निगरानी रखने और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने के लिए कहा। वहीं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की संख्या कम मिलने पर विशेष अभियान चलाने को कहा गया। महिला अपराधो में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रत्येक मामले में तथ्यों के आधार पर संवेदनशीलता के साथ सख्त और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


थानों में कार्रवाई कम मिलने पर चेताया
कोतवाली, चकेरी, किदवई नगर, फीलखाना, जाजमऊ, रेलबाजार, नवाबगंज, अनवरगंज, बेकनगंज, काकादेव और चमनगंज समेत कुछ थानों में निरोधात्मक कार्रवाई कम पाई गई। संबंधित डीसीपी को नियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां के थानेदारों को चेतावनी दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें