फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पेपर खराब होने से परेशान 12वीं की छात्रा ने सॉरी पापा मिस यू लिख दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान पेपर खराब होने के बाद से तनाव में चल रही बारहवीं की छात्रा ने बर्रा दो स्थित अपने घर में मंगलवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। उसके कमरे में एक पेज का नोट मिला है जिसमें सिर्फ सॉरी पापा मिस यू... लिखा था।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। बर्रा दो निवासी प्राइवेट कर्मी विनोद पाल पत्नी रत्ना, बेटी आंचल पाल (17) और बेटे अनिकेत के साथ रहते थे। आंचल रतनलालनगर स्थित न्यू स्टेपिंग स्टोन्स इंटरनेशनल स्कूल की बारहवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन


उसकी 12वीं आईएससी की बोर्ड परीक्षाएं चल रही थी। जानकारी के अनुसार बीते दिनों अकांउट का पेपर देकर लौटने के बाद से वह काफी तनाव में चल रही थी। कहती थी पेपर में पाठ्यक्रम के बाहर से प्रश्न पूछे गए हैं। पेपर खराब हुआ है। ऐसे में उसे फेल होने का डर सता रहा था।

बुधवार को उसकी शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा थी। इसको लेकर भी वह काफी तनाव में थी। मां के साथ वह मंगलवार को कोचिंग गई थी। लौटने के बाद थोड़ी देर भाई के साथ बातें कीं और फिर अपने कमरे में जाकर पढ़ने लगी। मां के मुताबिक बेटी मंगलवार देर रात तक कमरे में बैठकर पढ़ती रही।

बुधवार को परीक्षा होने के चलते उसने जब पढ़ाई बंद कर थोड़ी देर आराम करने की बात कहने गईं तो कमरे में दुपट्टे के सहारे आंचल का शव लटकता मिला। उनकी चीख सुनकर पिता कमरे में आए तो बदहवास हो गए। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए।

इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने कमरे में छानबीन की तो एक नोट मिला जिसमें सिर्फ सॉरी पापा मिस यू... लिखा हुआ था। पुलिस ने पंचनामे की प्रक्रिया शुरू की तो परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि नोट में आत्महत्या का कारण नहीं लिखा है। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम न कराने की मांग की थी। इसलिए कागजी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें