फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ससुराल में बेज्जती से आहत युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

रावतपुर में ससुर की मौत की सूचना पर पहुंचे युवक को ससुरालियों ने बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए बेज्जत किया। इससे आहत होकर युवक गुरुदेव रेलवे क्राॅसिंग पहुंचा और उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर बेटे की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। जाजमऊ निवासी गोपीचंद्र का बेटा विशाल (28) टेनरी में काम करता था। परिवार में मां सुनीता हैं। पत्नी ममता की मौत हो चुकी है, जिससे एक पांच वर्षीय बेटी वैष्णवी है।
विज्ञापन


बेटी की देखभाल के लिए उसने गोंडा निवासी महिला से दूसरी शादी कर ली थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को पहली पत्नी के पिता की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर विशाल मसवानपुर ससुराल गया था। आरोप है कि वहां पर बहनोई और अन्य परिजनों ने विशाल की बेइज्जती शुरू कर दी और पहली पत्नी की मौत का दोषी ठहरा दिया।
विज्ञापन


सुनीता के अनुसार उसके फोन करने पर चिल्लाने की आवाजें सुनाईं दीं। इस पर उन्होंने उससे तुरंत घर आने के लिए कहा। वह वहां से निकला और गुरुदेव क्राॅसिंग पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद गया। मां ने ससुरालीजनों को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें