फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बनेगा यूपी का नया क्रिकेट हब : राजीव शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) का वाराणसी में बन रहा पहला निजी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम प्रदेश में क्रिकेट का नया केंद्र बनने जा रहा है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष और यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को आगरा में आयोजित यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के मिनी ऑक्शन के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण अंतिम चरण में है और अगस्त तक इसके तैयार होने की संभावना है। स्टेडियम के उद्घाटन के बाद यहां सबसे पहले घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। संभावना है कि रणजी ट्रॉफी का एक मुकाबला भी इस मैदान पर खेला जा सकता है।


उन्होंने कहा कि यूपीसीए की प्राथमिकता वाराणसी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी करना है। यदि सभी तैयारियां तय समय पर पूरी हो जाती हैं तो इस वर्ष के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित किया जा सकता है। राजीव शुक्ला ने बताया कि अगले वर्ष इस स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले कराने की योजना भी बनाई जा रही है। इसके अलावा यूपी टी-20 लीग के अगले सीजन के आयोजन को भी वाराणसी में कराने की तैयारी है। वर्तमान में लीग के मुकाबले कानपुर और लखनऊ में खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन





यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन की शुरुआत में विवाद

आगरा में आयोजित यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के मिनी ऑक्शन की शुरुआत विवाद के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अंगद बेदी ने मंच पर मौजूद राजीव शुक्ला से खिलाड़ियों के नाम वाली पहली पर्ची निकालने का आग्रह किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पर्ची निकालने के बाद राजीव शुक्ला ने उसे मंच संचालक को देने के बजाय यूपीसीए उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा को सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने यूपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित चटर्जी से भी चर्चा की। सूत्रों के अनुसार पहली पर्ची में नलिन मिश्रा का नाम था जिन्हें हितों के टकराव के मामले के कारण पहले ही सूची से हटाया जा चुका था। हालांकि यूपीसीए अधिकारियों ने कहा कि नलिन मिश्रा का नाम ऑक्शन सूची से पहले ही हटा दिया गया था और मामले में अंतिम निर्णय लंबित है। पर्ची में नाम होने के मामले में अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें