फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सीएचसी में वाहन नहीं मिला तो कंधे पर शव रखकर ले गए परिजन

Sun, 07 Sep 2025 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी के न लौटने से विवाद चल रहा था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
युवक की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमगंज मोहल्ला निवासी युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में परिजन सीएचसी लाए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पत्नी मायके में थी। उसके आने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमगंज निवासी श्यामू (22) फल का ठेला लगाता था। शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। भाई रज्जन उसे लेकर सीएचसी लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव ले जाने के लिए पहले तो वाहन की तलाश करते रहे लेकिन न मिलने पर कंधे पर ही रखकर वहां से निकल गए।
विज्ञापन


भाई रज्जन ने बताया कि खाना खाने के बाद भाई की हालत बिगड़ी थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि मृतक की पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी, तब से वहीं थी। चर्चा है कि शनिवार रात घर में विवाद हुआ था। विवाद के बाद युवक ने छत से छलांग लगाई थी। उसके बाद अस्पताल लाया गया था। वह तीन भाइयों में छोटा था। पति की मौत की सूचना पर रविवार को पत्नी घर आई तब परिजनों ने नानामऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें