चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी एक दिन और बना रह सकता है। ऐसे में दिन का पारा लुढ़कने और रात का बढ़ने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार मौसम में पूरे महीने उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दिन में अधिक तापमान से गेहूं की फसलों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। बता दें कि इस बार मौसम विभाग ने भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है।