फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: चिलचिलाती धूप और बढ़े तापमान ने बढ़ाई दिक्कतें, नौतपा के आखिरी दिन पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी 

Mon, 30 May 2022 07:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लगातार बढ़ते तापमान की वजह से भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार को भी चिलचिलाती धूप ने आमजन को झुलसा कर रखा दिया। जहां तापमान जरा सा लुढ़का, जबकि रात के पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा के आखिरी दिन सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौतपा के दिनों में चिलचिलाती धूप की वजह से फिर से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। रविवार को 41 डिग्री से लुढ़ककर 40.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 से बढ़कर 28.8 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के आखिरी दिनों एक और दो जून को दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री तक जा सकता है। इस बीच सुबह और शाम के समय धूल भरी आंधी और गरज चमक वाले बादल भी आ सकते हैं। बारिश की संभावना कम है।

विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से हवा में नमी की मात्रा 60 से 65 प्रतिशत के बीच बनी हुई है, जो सामान्य मात्रा से अधिक है। इसकी वजह से धूप के बीच जलन अधिक बढ़ गई है। ऐसे में शाम को भी धूप खतम होने के बाद जलन महसूस हो रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी से एहतियात बरतने की जरूरत है। तेज धूप के संपर्क में आने से तबीयत बिगड़ सकती है, इसलिए लगातार धूप के संपर्क में नहीं रहे।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पांच जून के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है। इसके बाद ही प्री मानसूनी बारिश की उम्मीद की जा सकती है। रविवार को हवा की रफ्तार में एक दिन पहले की अपेक्षा तीन किमी की कमी रिकॉर्ड की गई, जबकि हवा की रफ्तार पांच किमी प्रतिघंटा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें