फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के कानपुर समेत कई शहरों में दो दिन बाद बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 25 Jul 2022 01:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार दो दिन बाद मानसून की रेखा एक बार फिर उत्तर भारत का रुख करेगी। इससे कानपुर मंडल सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
यूपी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में लगातार तीन दिनों की बारिश के बाद मानसूनी बादल मध्यप्रदेश की ओर रुख कर गए हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 27 जुलाई से फिर से बारिश के आसार जताए हैं। इस बीच तेज धूप और हल्के बादलों की वजह से उमस के बीच तापमान बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा एक दिन पहले की तरह 25 डिग्री सेल्सियस पर टिका है। सीएसए यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार दो दिन बाद मानसून की रेखा एक बार फिर उत्तर भारत का रुख करेगी। इससे कानपुर मंडल सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। रविवार को हवा की रफ्तार में चार किमी प्रति घंटे का इजाफा हुआ। हवा 9.2 किमी प्रति घंटा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें