फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: बादलों के छंटते ही बढ़ी गलन, चार डिग्री लुढ़का रात का पारा, मौसम विभाग की चेतावनी

Thu, 22 Dec 2022 09:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दिसंबर के तीसरे सप्ताह से ही मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। न्यूनतम पारा चार डिग्री लुढ़ककर 5.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तो वहीं, दिन का पारा तीन डिग्री बढ़कर 23.5 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग ने रात के साथ अभी दिन में भी कड़ाके की ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दो दिन से रात के समय ऊपरी सतह पर बने बादलों के छंटने से बुधवार को तड़के तीन बजे से लेकर छह बजे के बीच कड़ाके की ठंड पड़ी। न्यूनतम पारा चार डिग्री लुढ़ककर 5.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, दिन में दोपहर बाद कोहरा छंटने से धूप अच्छी खिली, जिससे पारा तीन डिग्री बढ़कर 23.5 डिग्री पर आ गया।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रात में अगले तीन दिनों तक इसी तरह की ठंडक पड़ने की संभावना है। विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि रात से लेकर सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने में सावधानी बरतें।
मौसम विशेषज्ञ डॉ.एसएन पांडेय के अनुसार पारा रात के साथ दिन का तापमान फिर से नीचे जा सकता है। ऐसे में हाड़ कंपाने वाली ठंड भी इस महीने के आखिरी सप्ताह में पड़ सकती है। इस बीच दिन में हवा की नमी तीन प्रतिशत कमी के साथ 94 प्रतिशत और न्यूनतम 21 प्रतिशत घटकर 47 प्रतिशत पर आ गई।

विज्ञापन

26 की रात से सक्रिय होंगे बादल
कानपुर। आगामी 26 दिसंबर की शाम से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना है कि, इससे बारिश वाला मौसम बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 दिसंबर महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन में ठंडक बढ़ेगी, जबकि रात में बादल से पारा बढ़ेगा।
विज्ञापन

अगले छह दिनों में संभावित पारा
22 को- न्यूनतम: 5, अधिकतम: 21
23 को- न्यूनतम: 6, अधिकतम: 22
24 को- न्यूनतम: 6, अधिकतम: 22
25 को- न्यूनतम: 6, अधिकतम: 22
26 को- न्यूनतम: 5, अधिकतम: 21
27 को- न्यूनतम: 5, अधिकतम: 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें