फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather News: बर्फीली हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, आज से कड़ाके की सर्दी के आसार, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 16 Jan 2023 01:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रदेश में मकर संक्रांति पर धूप तेज निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं की ठंडक के आगे बेअसर रही। 24 घंटे में हवाओं की चाल साढ़े तीन गुना तेज हुई। वहीं, अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री लुढ़ककर 19 पर आ गया।
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मकर संक्रांति पर चलीं तेज बर्फीली हवाओं की वजह से धूप भी बेअसर रही। तेज धूप निकलने के बाद भी लोग कांपते रहे। दरअसल, 8.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं में घुली बर्फीली क्षेत्रों की ठंडक ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। 24 घंटे में हवाओं की गति में करीब साढ़े तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है।

एक दिन पहले हवाओं की गति 2.6 किमी प्रति घंटा थी। बर्फीली हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 19 पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन ठंड और कोहरे का असर और बढ़ेगा।
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि तेज हवाएं चलने से 16 से 18 जनवरी तक भीषण ठंड पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से पहाड़ों की ठंडक मैदानी क्षेत्रों में आएगी। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। 19 जनवरी से पश्चिमी-विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान फिर बढ़ेगा। लोगों को एहतियात बरतना जरूरी है।
 

4 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
पिछने 10 दिन में हवाओं की रफ्तार
06 जनवरी : 3.1 किमी
07 जनवरी : 3.6 किमी
08 जनवरी : 2.7 किमी
09 जनवरी : 2.6 किमी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
10 जनवरी : 3.0 किमी
11 जनवरी : 2.3 किमी
12 जनवरी : 4.0 किमी
13 जनवरी : 3.5 किमी
14 जनवरी : 2.6 किमी
15 जनवरी : 8.5 किमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें