फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: ठंड में हार्ट फेल, दो की जान गई, रात का पारा पहुंचा 4 डिग्री, अब पड़ेगा पाला

Sat, 15 Jan 2022 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर सहित आसपास के जिलों में शीतलहर ने शुक्रवार को हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास कराया। रात का पारा दो डिग्री लुढ़ककर 4.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 18.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पूरे सप्ताह शीतलहर चलेगी। अब पाला भी पड़ेगा। बुजुर्ग सुबह टहलने न निकलें। सर्दी से बचाव करते रहें।  

विज्ञापन


सीएसए विवि में स्थापित मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र के अलावा पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में जमकर ठंड पड़ेगी। हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन गया है। इसकी वजह से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रात के समय पाला पड़ने के आसार हैं। इस सप्ताह प्रदेश के मध्य क्षेत्र में आसमान साफ रहने के कारण बारिश के आसार नहीं हैं।

ठंड में हार्ट फेल, दो की जान गई
ठंड में हार्ट फेल होने से कार्डियोलॉजी में दो मरीजों की गुरुवार की रात मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को सुबह 8 से रात 8 बजे तक कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में 120 मरीज और ओपीडी में 496 मरीज आए। इनमें से 24 मरीज भर्ती किए गए। छह माइनर और 19 मेजर ऑपरेशन हुए। सभी 140 बेड फुल हैं। उधर, हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के भी कई मरीज पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें