फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाद के बाद चौकीदार ने दंपती को बेरहमी से पीटा, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Mon, 12 Jan 2026 06:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

बसौसी में इंटर कॉलेज के बाहर दंपती झोपड़ी डालकर रह रहे थे। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवली थाना क्षेत्र के बसौसी स्थित एक इंटर कॉलेज के चौकीदार व उसकी पत्नी ने स्कूल के बाहर झोपड़ी डालकर रह रहे दंपती से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के बाद पीड़ित सीएचसी में इलाज कराने के बाद घर वापस पहुंचे तो आरोपियों ने अपने अन्य साथी को बुलाकर दंपती पर लाठी-डंडों से दोबारा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पति की हैलट कानपुर में मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मृतका की बेटी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


मलिकपुर निवासी देवकीनंदन पासवान (50) बन्नापुर स्थित एक स्कूल के सामने झोपड़ी डालकर परिजन के साथ रहते थे। बेटी गोमती ने बताया कि स्कूल का चौकीदार गोविंद आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौज करता था। रविवार शाम को भी चौकीदार गाली-गलौज कर रहा था तो पिता ने उसको रोका तो आरोपी व उसकी पत्नी संगम ने उसके पिता देवकीनंदन, मां ममता के साथ मारपीट कर दी। इस पर उसने एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन माता- पिता की हालत बिगड़ती देख वह निजी वाहन ने उनको सीएचसी शिवली ले गई। उपचार करवाने के बाद लौटने पर आरोपी गोविंद, उसकी पत्नी संगम ने कुछ अन्य लोग मौके पर बुला लिए।

आरोपियों ने रात में करीब 11:30 बजे आग ताप रहे पिता के ऊपर लाठी- डंडे व हथौड़ी से हमला कर दिया। बचाने पहुंची मां ममता को भी आरोपियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। परिजन घायलों को दोबारा सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने दोनों लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उनको हैलट कानपुर नगर रेफर कर दिया। हैलट में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। जबकि मां की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। देवकीनंदन की मौत पर बेटी गोमती, बिट्टो, बेटा सूरज व परिजन रो- रोकर बेहाल हैं। गोमती ने बताया कि पहले माता- पिता मलिकपुर में ही रहते थे। भाई सूरज की शादी के बाद वह मां ममता, बहन बिट्टो के साथ स्कूल के सामने झोपड़ी रख कर रह रहे थे। जबकि भाई व भाभी गांव के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में चौकीदारी को लेकर चल रहा था दोनों पक्षों में विवाद
शिवली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पहले देवकीनंदन स्कूल में चौकीदार का काम करता था। कुछ समय पहले स्कूल प्रबंधन ने उसको नौकरी से निकाल कर गांव के ही गोविंद को चौकीदारी पर रख लिया था। इसी के चलते दोनों में विवाद हुआ था। घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक का कानपुर नगर में पोस्टमार्टम करवाया गया है।

जांच के लिए टीमें गठित
दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। मामले में देवकीनंदन की बेटी की तहरीर पर रात में ही हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। देवकीनंदन की इलाज के दौरान मौत हो जाने के चलते प्राथमिकी में धाराओं का परिवर्तन किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें