फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्राम प्रधान का झाड़ियों में मिला शव, परिवार पर मारपीट कर हत्या का आरोप

Mon, 28 Jul 2025 04:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवली थाना क्षेत्र के बैरी दरियाव निवासी प्रधान का शव सोमवार सुबह शिवली -कल्यानपुर मार्ग पर स्थित संभरपुर के पास मिला। मृतक के भाई ने परिवार के लोगों पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


बैरी दरियाव निवासी प्रधान प्रेमनारायण (41) का शव झाड़ियों में मिलने के बाद परिवार के लोग वहां जा पहुंचे। भाई जयराम ने बताया कि छोटा भाई प्रेमनारायण प्रधानी के साथ खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। आरोप है कि देर रात घर पर पति-पत्नी में झगड़ा होने के बाद पत्नी व बेटों ने मिलकर भाई की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक से शिवली -कल्यानपुर मार्ग पर स्थित संभरपुर गांव के पास झाड़ियों में फेंक आए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुबह भतीजे रवि ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनके पिता शनिवार को बैंक रुपये निकालने गए थे और तभी से वापस नहीं लौटे। थानाध्यक्ष शिवली शीलेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर जांच की जा रही है। परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें