फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : एक साथ जान देने के लिए बनाए दो फंदे... झूला सिर्फ प्रेमी, प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Mon, 02 Jun 2025 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवक की आत्महत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लिया। साथ ही उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से गजनेर थाना के त्रिवेदिन पुरवा में आए प्रेमी युगल ने साथ जान देने के लिए आम के बाग में एक पेड़ पर दो फंदे बना लिए। इसके बाद प्रेमी ने बाइक पर खड़े होकर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर रविवार सुबह प्रेमिका ने प्रेमी के दोस्त को सूचना दी। जानकारी पर पहुंचे मृतक के परिजन ने प्रेमिका व उसके परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कानपुर नगर के रेउना थाना क्षेत्र के अजगरपुर निवासी बलवीर सिंह (23) गुरुग्राम हरियाणा में ओला कंपनी में बाइक टैक्सी चलाता था। रविवार तड़के पांच बजे के करीब प्रेमिका ने अपने फोन से प्रेमी के दोस्त मनोज निवासी अजगरपुर को बताया। बाद में 112 पर बलवीर के आत्महत्या की सूचना दी। बेटे के दोस्त से मिली जानकारी पर मौके पर पहुंचे प्रेमी के पिता राम सजीवन, मां माया, चचेरा भाई सत्यवीर, ममेरा भाई गोविंद, भतीजा दिनेश मौके पर पहुंचे।

परिजन ने प्रेमिका व उसके परिजन पर बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस को शव नायलॉन की रस्सी पर मिला। उसके दोनों पैर बाइक के फुटरेस्ट पर रखे थे। फोरेसिक टीम की मदद से घटना स्थल की छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ सदर संजय वर्मा ने बताया कि रस्सी में दो फंदे बनाए गए थे। जिसमें एक पर प्रेमी का शव मिला है। प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें