फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत, ट्राली में फंसकर दस मीटर तक घिसटते चले गए दोनों

Wed, 28 Jan 2026 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
खड़े ट्रैक्टर में फंसी चचेरे भाइयों की बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार से घर की ओर जा रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। इससे एक भाई ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और दूसरा दूर जा गिरा। बाइक ट्रैक्टर में फंस कर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। दोनों भाइयों की मौत हो गई। दुर्घटना की वजह से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


अमृतपुर थाना व कस्बा निवासी दिलीप अवस्थी का पुत्र सत्यम (18) परिवार के चाचा तिलकराम के पुत्र शोभित अवस्थी (16) के साथ बुधवार शाम को किसी काम से घर से बाइक से कस्बा में ही बांसी अड्डा गए थे। दोनों काम करने के बाद बाइक से घर की ओर जा रहे थे। पुराने बस अड्डा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा सत्यम दूर जा गिरा और शोभित ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। बाइक ट्रैक्टर फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। यह देख लोगों ने शोर मचाया। इस बीच चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हेलमेट न लगे होने से दोनों के सिर में काफी चोटें आईं। दुकानदारों ने लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे शव देख मां गश खाकर गिरी, बाबा हो गए बेसुध
लोहिया अस्पताल में सत्यम की मां रजनी इकलौते बेटे का शव देख वह गश खाकर गिर पड़ीं। उनकी यह हालत देख बहन भी अचेत हो गई। तभी वहां सत्यम के बाबा प्रभुदयाल अवस्थी पहुंचे और शव रखे स्ट्रेचर के पास बेसुध होकर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें