Farrukhabad News: फर्रुखाबाद रोडवेज चौकी में एक युवक को हिरासत में लिए जाने के विरोध में युवतियों ने हंगामा करते हुए गेट तोड़ दिया। साथ ही, पुलिस पर अभद्रता व मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।
फर्रुखाबाद जिले में रोडवेज बस अड्डा पर बातें करते समय चौकी के सिपाही ने युवक को पकड़ लिया। युवक को चौकी में बंद किया, तो युवतियां चौकी पहुंचीं। उन्होंने भाई बताकर छोड़ने की बात कही। पुलिस ने न सुनी, तो चौकी में हंगामा किया। इसी दौरान युवतियां चौकी के पीछे लगे गेट को तोड़कर बाहर निकलीं।
विज्ञापन
उन्होंने चौकी प्रभारी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। युवतियों ने अपने दोनों मोबाइल छीनकर सादा वर्दी के सिपाही पर ले जाने का आरोप लगाया। इसी दौरान पहुंची महिला ने एक युवती की मां बताया। थाना प्रभारी कपिल कुमार महिला सिपाहियों के सहयोग से युवतियों को अपने साथ थाने ले गए।