फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला के हाथ बांध कर मुंह में ठूंसा कपड़ा फिर बेरहमी से रेत दिया गला, खेत में मिली खून से सनी लाश

Thu, 21 Jan 2021 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के फत्तेपुर गांव में गुरुवार की सुबह शौच के लिए गई एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से दो सौ मीटर दूर लाही के खेत में मिला। महिला के हाथ पीछे बांधकर मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। मृतका के घर का दरवाजे में बाहर से ताला लगा था। अंदर पति व चार बच्चे थे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित करने के बाद ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन


मृतका के भाई ने उसके पति समेत तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है। एसपी, एएसपी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। फत्तेपुर गांव गुरुवार की सुबह संजय की पत्नी रूबी (28) खेतों में शौच के लिए गई थी। काफी देर तक न लौटने पर पति ने घर का दरवाजा पीटना शुरू किया। इससे पड़ोसी एकत्र हो गए।

संजय ने लोगों से पत्नी की हत्या की आशंका जताई। गांव के ही कुछ लोगों के नाम लिए, जिनसे उसका तीन महीने पहले विवाद हुआ था। लोगों ने खेतों मेें ढूंढना शुरूकिया तो महिला का रक्त रंजित हालत में शव पड़ा मिला। उसके हाथ पीछे की तरफ करके बांधे गए थे। गला रेतकर हत्या की गई थी। घर के दरवाजे में ताला बंद होने से अंदर पति संजय, बेटा मोहित, अर्पित, शोभित, व बेटी गुड़िया थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया रूरा, रसूलबाद समेत कई थानों का पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। घर का ताला तोड़कर कमरे में बंद मृतका के पति व बच्चों को बाहर निकाला गया। मृतका के मायके बेहटा शिवली से पहुंचे भाई उदयवीर, मां नन्ही देवी, पिता घसीटे ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने समझाकर शांत कराया। भाई की तहरीर पर मृतका के पति संजय के अलावा ससुर रामजीवन व सास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका के घर में शौचालय नहीं था। पति प्लंबरिंग का काम करता है। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

महिला के पति के पास खड़ा हो गया खोजी कुत्ता
महिला की गला रेतकर हत्या के बाद हत्यारे का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड बुलाया गया था। घटनास्थल में जाने के बाद वहां से सीधे मृतका के घर पहुंचा। वहां उसके पति के पास खड़ा हो गया। यह देखकर ग्रामीण भी भौचक्के रह गए। पति के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। रूबी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। वह एक बनियान का आधा हिस्सा था। जबकि दूसरा हिस्सा पुलिस को उसके घर में मिला। इससे पुलिस का शक उसके पति पर और बढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें