फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया मां की हत्या का आरोपी किशोर, बोला- बड़ी गलती हो गई, गुस्से में आकर मार डाला

Wed, 25 Jun 2025 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मां की हत्या का आरोपी किशोर पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया। पोस्टमाॅर्टम के बाद महिला का भैरों घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
इसी बेड में मिला था शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुत बड़ी गलती हो गई है, मैंने गुस्से में आकर मां को मार डाला। मेरा ऐसा कोई भी इरादा नहीं था। उन्होंने स्पीकर तोड़ दिया था, इस गुस्से में आकर दुपट्टे से मां का गला कस दिया। यह बातें बुधवार को रावतपुर थाने में पुलिसकर्मियों के सामने कहकर मां की हत्या का आरोपी किशोर रोने लगा। उसने अपने किए पर पछतावा जताया। वहीं, परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपी के छोटे भाई ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को रावतपुर गुप्ता कालोनी निवासी 35 वर्षीय महिला की उसके 17 वर्षीय बड़े बेटे ने हत्या कर दी थी। स्कूल से लौटने पर 15 वर्षीय छोटे बेटे की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बड़े बेटे को पकड़ लिया था। महिला पति की मौत के बाद 16 साल से बरेली के रहने वाले युवक से लिव इन में थी। वहीं, महिला की बहन ने हत्या में उसके पति का हाथ होने का आरोप लगाया। सवाल किए कि आखिर वह अकेले कैसे मां को बेड के अंदर डाल सकता है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि छोटे बेटे ने बड़े भाई के खिलाफ तहरीर दी है। महिला के पति के मामले में भी जांच की जा रही है।

 

गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
गला दबाने से हुई मौत
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। उनके शरीर पर खरोंच व चोट के भी कई निशान मिले हैं। यह निशान उन्होंने बचाव के दौरान आए होंगे या फिर बेड में डालने से बने होंगे। पुलिस इनकी जांच कर रही है।

आखिरी बार नहीं आया देखने
महिला के साथ लिव इन में रहने वाला युवक उन्हें आखिरी बार भी देखने नहीं आया। छोटे बेटे, बहन के साथ अन्य रिश्तेदार उनकी मौत पर आंसू बहा रहे थे। बहन के अनुसार युवक एक दिन पहले ही घर आया था।

 
विज्ञापन

गलत संगत की वजह से होती थी पिटाई
महिला के बड़े बेटे की संगत खराब हो गई थी। उसके साथ रहने वाले ज्यादातर लड़के नशेबाजी करते थे। इससे महिला नाराज रहती थी। उनको बेटे की टीवी पर नाटक और फिल्में देखना पसंद नहीं था। तेज आवाज में गाने सुनने का विरोध करती थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें