फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जंगल में युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिले, पुलिस को पास में मिला ये सामान

Thu, 02 Oct 2025 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के किशवा दुरौली के जंगलों में गुरुवार दोपहर युवक और युवती के क्षत-विक्षत शव मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी, जबकि युवती की पहचान नहीं हुई। 

विज्ञापन


खेतों की ओर गए किसानों ने शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को एक पानी भरे खेत में युवक और कुछ दूरी पर युवती का शव मिला। पुलिस ने शवों के पास से जहरीले पदार्थ की चार पुड़िया व दो गिलास बरामद किए। फॉरेसिंक टीम ने नमूने संकलित किए। शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि फॉरेसिंक टीम ने जेब में पड़े आधार से मृतक युवक की शिनाख्त जरी खरतला थाना राजपुर के उमाकान्त (22) पुत्र महावीर के रूप में हुई। थाना राजपुर को सूचना दे दी गई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। 
 

विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया कि देखने में प्रतीत होता है कि पहले दोनों ने जहर खाया और पास में गिर गए। जंगली जानवर युवक के शव को थोड़ी दूरी पर घसीटकर ले गए। शव चार से पांच दिन पुराने लग रहे हैं। सीओ संजय सिंह ने बताया कि युवती का शव सड़ने के साथ क्षत विक्षत होने से पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टता प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें