कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने सोमवार को 16 वर्षीय किशेारी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसको पीटा भी। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी की मां ने बताया कि दोपहर को उनकी बेटी मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थी। तभी सुनसान जगह पर लालूपुर गांव निवासी छुटकू सिंह परिहार ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर पीटा और किसी से कुछ न कहने की धमकी भी दी। एसपी साउथ अपर्णा यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के बयान भी हो गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।