फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-19 थर्ड यूथ 50 बॉल क्रिकेट राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 50 बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में अंडर-19 थर्ड यूथ 50 बॉल क्रिकेट राष्ट्रीय चैंपियनशिप 10 से 15 जुलाई तक होगी। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित सीवी रमन यूनिवर्सिटी कैंपस में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को यूपी टीम घोषित की गई।
विज्ञापन



टीम में नौ खिलाड़ी कानपुर के शामिल हैं। मुख्य कोच लेखचंद गुप्ता ने बताया कि नौ जुलाई को टीम कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से भुवनेश्वर जाएगी, जिसके लिए टीम मैनेजर मुवीन खान होंगे। 50 बॉल क्रिकेट एसोसिएशन यूपी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में देश भर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।


उत्तर प्रदेश टीम में दिव्यांश साहू (विकेट कीपर, कप्तान), अनुदेश चौरसिया, मृदुल मिश्रा, विराट वाजपेयी, उत्कर्ष सिंह, उत्कर्ष, राजवीर मल्होत्रा, लक्ष्य मिश्रा, अथर्व गौड़ (सभी कानपुर), मनप्रीत, दक्ष और कोहली (तीनों बागपत) को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें