फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP T-20 League: 24 को शहर आएंगे खिलाड़ी, ओपनिंग सेरेमनी में आएंगे बॉलीवुड सितारे, CM कर सकते हैं शुभारंभ

Sat, 19 Aug 2023 10:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Sports Update: यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि बीसीसीआई उपाध्यक्ष को बताया गया कि 120 खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल होंगे, जिन्हें पर्ची डालकर फ्रेंचाइजी चुनेगी।
विज्ञापन
यूपी क्रिकेट लीग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की यूपी टी-20 लीग के लिए 24 अगस्त को सभी छह टीमों के खिलाड़ी कानपुर आ जाएंगे। खिलाड़ी 25 अगस्त से ग्रीनपार्क स्टेडियम में यहां की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए अभ्यास करेंगे।

विज्ञापन

30 अगस्त को ग्रीनपार्क में उद्घाटन मैच का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं।  ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सितारे भी धमाकेदार प्रस्तुति देंगे। इनके नामों पर अंतिम मुहर 22 अगस्त को लगेगी। ग्रीनपार्क में होने वाली यूपी टी-20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 20 अगस्त को लखनऊ में होगी।
इसकी तैयारियों की जानकारी शुक्रवार को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष व यूपीसीए के लाइफ टाइम मेंबर राजीव शुक्ला ने ली। उनकी पहल पर ही पहली बार यूपी टी-20 लीग का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को वह एक निजी कार्यक्रम के लिए शहर आए थे, उन्होंने होटल लैंडमार्क में ही इस लीग की तैयारियों के बारे में यूपीसीए के अधिकारियों से जानकारी ली।

विज्ञापन

नीलामी में शामिल होंगे 120 खिलाड़ी
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि बीसीसीआई उपाध्यक्ष को बताया गया कि 120 खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल होंगे, जिन्हें पर्ची डालकर फ्रेंचाइजी चुनेगी। सभी फ्रेंचाइजी को पांच खिलाड़ी खुद चुनने का हक मिलेगा, सूची शनिवार को तय होगी।

पूल के हिसाब से दिए जाएंगे पैसे भी
यूपीसीए ने खिलाड़ियों की नीलामी के लिए तीन कैटेगरी रखी है। लीग खेलने वाले खिलाड़ियों को उनके पूल के हिसाब से पैसे भी दिए जाएंगे। बेस प्राइज 25 हजार होगा, तो अन्य दो पूल के खिलाड़ियों को 50 व 80 हजार रुपये लीग खेलने के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन

अभ्यास के लिए पिच तैयार
सीईओ ने बताया कि 24 अगस्त को प्रियम गर्ग, सौरभ कुमार, शिवम मावी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, अंकित राजपूत समेत अन्य खिलाड़ी शहर आ जाएंगे। इन खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए डायरेक्ट्रेट पवेलियन की ओर तीन पिच और पुराने पवेलियन ए की तरफ तीन अभ्यास पिच तैयार की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें