फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP T-20 League Opening Ceremony: टाइगर-अमीषा के ठुमकों ने बिखेरा जलवा, गदर फिल्म के गानों पर झूम उठे दर्शक

Wed, 30 Aug 2023 08:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

सार

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्लायूपी टी-20 लीग के चेयरमैन ने गुब्बारे उड़ाकर लीग की शुरुआत की। साथ ही अभिनेता टाइगर श्राफ ने जय-जय शिव शंकर मूड है भयंकर गीत पर प्रस्तुति देकर शुभारंभ में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
UP T-20 League Opening Ceremony - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सजना जी वारी-वारी जाऊं...गीत पर जैसे ही बॉलीवुड की अभिनेत्री अमीषा पटेल ने डांस किया तो पूरा ग्रीनपार्क तालियों की आवाज से गूंज उठा। मौका था ग्रीनपार्क उत्तर प्रदेश में होने वाली यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के रंगारंग आगाज का। इसमें बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन ने गुब्बारे उड़ाकर लीग की शुरुआत की। साथ ही अभिनेता टाइगर श्राफ ने जय-जय शिव शंकर मूड है भयंकर गीत पर प्रस्तुति देकर शुभारंभ में चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन

सबसे पहले गदर फेम अमीषा पटेल ने स्टेज पर आने से पहले पूरे मैदान का गाड़ी पर बैठकर चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन हाथ हिलाकर स्वीकार किया। इसके बाद स्टेज पर पहुंचकर कैसे हो कानपुर वालों... बोलकर लोगों से हालचाल लिया। सबसे पहले सजना जी वारी-वारी जाऊं गीत पर डांस की प्रस्तुति देकर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। इसके बाद अमीषा ने एक के बाद एक फिल्म गदर के गानों उड़ जा काले कावां..., मैं निकला गड्डी लेकर...कहो न प्यार है.. पर डांस करके कनपुरियों को झूमाया। 

अंत में अमीषा पटेल ने कानपुर वालों से कहा कि हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, हिंदुस्तान जिंदाबाद है और हिंदुस्तान जिंदाबाद रहेगा... के नारे में पूरा स्टेडियम हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। इसके बाद मीत ब्रदर्स और खुशबू ने बेबी डॉल मैं सोने दी..., चिटियां कलाइयां वे...सावन में लग गई आग... गीतों से कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम में बैठे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फिर स्टेज पर बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ की एंट्री हुई तो दर्शकों ने सीटी बजाकर उनका स्वागत किया। फिर टाइगर ने स्टेज पर पहुंचकर सबसे पहले मेरे नाल तू विस्सल बजा... गीत से डांस शुरु किया तो स्टेडियम में बैठे दर्शक झूम उठे। इसके बाद टाइगर ने एक के बाद एक गानों पर जैसे दस बहाने करके ले गए दिल...जय-जय शिव शंकर गीत से लोगों को झूमने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। अंत में टाइगर ने बॉलीवुड बीट्स पर पूरे मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन

गुब्बारे उड़ाकर किया यूपी-टी-20 लीग का शुभारंभ
लीग का शुभारंभ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डीजीपी डीएस चौहान, अध्यक्ष डॉ. निधिपत सिंघानिया ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि यूपी टी-20 लीग प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का मौका है। इससे युवा आईपीएल और भारतीय टीम तक पहुंचेगें। वहीं, चेयरमैन डीजीपी डीएस चौहान ने कहा कि यह प्रदेश के क्रिकेट के लिए नई शुरुआत है, आने वाले समय में यह लीग और विस्तार लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें