फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग: सबसे महंगी 7.25 करोड़ की कानपुर टीम, ग्रीनपार्क में होंगे 33 मुकाबले, इन टीमों की हुई बिक्री

Thu, 17 Aug 2023 09:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Sports News: यूपी टी-20 लीग में छह टीमें कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा व मेरठ के खिलाड़ियों का चयन 20 अगस्त तक फाइनल हो जाएगा। खिलाड़ियों का चयन पहले बल्लेबाज, फिर ऑलराउंडर, विकटकीपर, स्पिनर, तेज गेंदबाज का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में पहली बार खेली जाने वाले यूपी टी-20 लीग के लिए छह टीमों की नीलामी बुधवार को लखनऊ के होटल हयात में हुई। लीग के लिए आठ फ्रेंचाइजियों ने अपनी बोली लगाई, जिसमें से छह टीमों ने अधिक बोली लगाकर टीमों को अपने नाम किया।

विज्ञापन

बोली लगाने वाली आठ फ्रेंचाइजियों में विमल ग्रुप, जेके सीमेंट, गौर सन्स ग्रुप, इकाना ग्रुप, यूफ्लैक्स, नीलगिरी ग्रुप व कनोडिया ग्रुप व एविएशन स्टॉर रहीं। इसमें सबसे बड़ी बोली विमल ग्रुप की फ्रेंचाइजी ने 7.25 करोड़ की लगाकर कानपुर की टीम अपने नाम की।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे 33 मुकाबले
आईपीएल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में होने वाली यूपी टी-20 लीग में 33 मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी मुकाबले कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके अलावा यूपी टी-20 लीग की ओपनिंग सेरेमनी और क्लोजिंग सेरेमनी भी कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में ही होगी।

विज्ञापन

हर टीम को पांच मैच खेलने होंगे
सभी 33 मुकाबले ग्रीनपार्क स्टेडियम की दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। शानिवार व रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे, जो डे-नाइट होंगे। हर टीम को पांच मैच खेलने होंगे, जबकि दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। इन मैचों को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

20 अगस्त तक सभी छह टीमों के खिलाड़ियों के नाम होंगे तय
यूपी टी-20 लीग में छह टीमें कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा व मेरठ के खिलाड़ियों का चयन 20 अगस्त तक फाइनल हो जाएगा। खिलाड़ियों का चयन पहले बल्लेबाज, फिर ऑलराउंडर, विकटकीपर, स्पिनर, तेज गेंदबाज का चयन किया जाएगा। यह सभी प्लेयर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आईपीएल, रणजी, चैलेंजर ट्रॉफी खेलने वाले होंगे।

रिंकू सिंह व भुवनेश्वर पर रहेगी नजर
आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह पर यूपी टी-20 लीग के लिए सभी फ्रेंचाइजियों की नजर रहेगी। हर फ्रेंचाइजी रिंकू सिंह को ऊंचे दाम में खरीदना चाहिए। हालांकि, अभी रिंकू सिंह आयरलैंड दौर में भारतीय टीम के लिए चयनित हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार, टी-20 खेलने वाले शिवम मावी, आईपीएल खिलाड़ी प्रियम गर्ग, अक्क्षदीप नाथ, करण शर्मा, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी, आर्यन जुरैल पर रहेगी नजर।
विज्ञापन

इन फ्रेंचाइजियों ने खरीदी टीम
  1. विमल ग्रुप ने कानपुर टीम
  2. जेके सीमेंट ने वाराणसी टीम
  3. गौर सन्स ने गोरखपुर टीम
  4. इकाना ग्रुप ने लखनऊ टीम
  5. यूपलैक्स ने नोएडा टीम
  6. एविएशन स्टॉर ने मेरठ टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें