फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP T-20 League: लीग के टिकटों की बिक्री 27 से, बनेंगे छह से सात आउटलेट, जानें क्या होंगे दाम

Sat, 26 Aug 2023 08:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Sports News: यूपी टी-20 लीग के लिए ग्रीनपार्क में शुक्रवार को फ्लड लाइन की टेस्टिंग का काम शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलता रहा। पिच क्यूरेटर शिव कुमार की देखरेख में कर्मचारियों ने मैदान की घास को बराबर किया।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम में 30 अगस्त से होने वाली यूपी टी-20 लीग में छह टीमों के बीच होने वाले डे-नाइट मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री 27 अगस्त से शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को यूपीसीए की ओर से लीग में टिकटों के रेट जारी कर दिए गए।

विज्ञापन

सबसे कम टिकट 100 रुपये और सबसे महंगा टिकट 400 रुपये का है। शहर में टिकट बिक्री के लिए छह से सात आउटलेट बनाए जाएंगे। इसकी घोषणा शनिवार 26 अगस्त को की जाएगी। ऑनलाइन टिकट के लिए यूपीसीए ने पेटीएम को जिम्मा सौंपा है।
इस तरह हैं टिकटों के दाम...
दीर्घा का नाम             सीटों की संख्या            टिकट के दाम
विज्ञापन

वीआईपी पवेलियन             2600                 400 रुपये
पवेलियन बालकनी             1525                 200 रुपये
पवेलियन बालकनी ए         1500                  200 रुपये
पवेलियन ग्राउंड ए             1280                   200 रुपये
सी बालकनी                      4800                 100 रुपये
सी स्टाल                         5500                   100 रुपये
डी चेयर्स                         1150                    100 रुपये
ई- पब्लिक                       2000                   100 रुपये
बी जनरल                       4000                    100 रुपये
बी गर्ल्स                          150                      100 रुपये

मैच के किराये की गेंद अब कैबिनेट के पाले में
यूपी टी-20 लीग के मुकाबलों के लिए मैच फीस की गेंद अब कैबिनेट के पाले में चली गई है। 33 मैचों के लिए यूपीसीए को 10 करोड़ 31 लाख 25 हजार रुपये देने पड़ेंगे या खेल प्रोत्साहन के नाम पर इसे माफ अथवा कम किया जाएगा, इसका फैसला कैबिनेट की बैठक में होगा। ऐसा इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि खेल विभाग का यूपीसीए के साथ करार है। करार की शर्तों के तहत अब इस पर खेल सचिव नहीं कैबिनेट फैसला लेगी।
विज्ञापन

तीन नंबर पिच पर होगा पहला मुकाबला
यूपी टी-20 लीग के लिए ग्रीनपार्क में शुक्रवार को फ्लड लाइन की टेस्टिंग का काम शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलता रहा। पिच क्यूरेटर शिव कुमार की देखरेख में कर्मचारियों ने मैदान की घास को बराबर किया। ग्रीनपार्क में पिच नंबर तीन, चार, पांच, छह व सात पर मैच खेले जाएंगे। संभावना है कि पिच नंबर तीन पर पहला मुकाबला कानपुर सुपर स्टार्स बनाम नोएडा सुपर किंग्स के बीच होगा। वहीं, तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की यूपीसीए व अन्य विभागों के साथ बैठक ग्रीनपार्क में शनिवार शाम 5:30 बजे से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें