फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अगवा युवती की हत्या की आशंका, पूछताछ में खुला राज, आरोपी बोला- बुलंदशहर में ठिकाने लगाया है शव

Tue, 02 Jun 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवती की मां ने 25 मई को बर्रा थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर की पूछताछ तो राज खुला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा में रहने वाली कई दिन से लापता युवती की उन्नाव के हॉस्पिटल संचालक और उसके भतीजे ने हत्या कर दी है। आरोपियों ने उसका शव बुलंदशहर में ठिकाने लगाया है। यह बात पुलिस हिरासत में लिए गए एक आरोपी ने कबूली। इसके बाद बर्रा पुलिस की एक टीम आरोपी को लेकर शव बरामदगी के लिए बुलंदशहर रवाना हुई है। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी हॉस्पिटल संचालक ने मंगलवार को बर्रा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से उन्नाव निवासी महिला विश्वबैंक में किराये पर रहती हैं। उन्होंने 25 मई को बर्रा थाने में उन्नाव के शेखपुर स्थित उत्तम हाॅस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम, उसके भतीजे व एंबुलेंस चालक विवेक पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 21 वर्षीय बेटी ने 19 मई को सदर कोतवाली में हाॅस्पिटल संचालक के खिलाफ शोषण की शिकायत की थी। इसके बाद हाॅस्पिटल संचालक के भतीजे विवेक पटेल ने 21 मई को मैसेज कर बेटी को मिलने बुलाया था। इसकी जानकारी बेटी ने उन्हें दी थी और फिर मिलने चली गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। मां ने बर्रा थाने में अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान बर्रा पुलिस ने विवेक को हैलट से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में विवेक ने हत्या करने और शव बुलंदशहर में फेंकने की बात कबूली है। वहीं, मंगलवार को नर्सिंगहोम संचालक ने बर्रा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी विवेक को लेकर बुलंदशहर गई है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एक को हैलट से पकड़ा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें