फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर देहात में आशनाई में रिश्ते के चाचा की गला काटकर हत्या, घटना से फैली दहशत

Sat, 27 Feb 2021 12:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर देहात में आशनाई की रंजिश में शुक्रवार की देरशाम रिश्ते के भतीजे ने साथियों के साथ मिलकर चाचा का चाकू से गला धड़ से अलग कर हत्या कर दी। कानपुर इटावा हाईवे किनारे हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी, सीओ व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी बदलू (45) घर पर रहता था। शुक्रवार देर शाम वह शौच के लिए खेत पर गया था। वहां से लौटते समय कानपुर-इटावा हाईवे किनारे पारिवारिक रिश्ते का भतीजा सुरेंद्र अपने साथियों के साथ मिल गया। उसने चाकू से बदलू का गला रेतकर धड़ से अलग कर दिया।

इसके बाद सुरेंद्र व साथी मौके से फरार हो गए। शाम को हाईवे किनारे वीभत्स हत्याकांड देख लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पत्नी छिदाना समेत अन्य परिजन रोते-बिलखते रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। बदलू की चचेरी भतीजी अनुपम ने पुलिस को बताया कि देरशाम हाईवे किनारे सुरेंद्र व उसके कई साथी चाचा पर हमला कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद सब भाग गए। बताया कि बदलू करीब 14 साल पहले हत्यारोपी सुरेंद्र की सगी भाभी को ले गया था। जबकि, इसी माह 9 फरवरी को बदलू का बेटा बीरू हत्यारोपी की पारिवारिक भतीजी को ले गया है। जिसका अभी तक पता नहीं चल सका है। इसी बात पर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। 

 
विज्ञापन

एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ सदर संदीप सिंह, कोतवाल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर छानबीन की। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अधेड़ ने भाई की पत्नी से की थी शादी
बदलू ने अपने बड़े भाई राजाराम की मौत के बाद उसकी पत्नी छिदाना से कई साल पहले शादी कर ली। बड़े भाई के तीन बेटे रमेश चंद्र, कंधई व लल्लन हैं। जबकि, बदलू के दो बेटे जितेंद्र व बीरू, बेटी सपना व सीमा हैं। मौजूदा समय में मृतक के साथ पत्नी छिदाना, बेटा बीरू, उसकी पत्नी सरिता, छोटा बेटा जितेंद्र व उसकी पत्नी काजल रहते थे। जबकि बड़े भाई के बेटे अलग रहते हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है।

पांच थानों का बुलाया फोर्स
अकबरपुर नगर पंचायत के कृपालपुर में अधेड़ बदलू की चाकू से सिर काटकर हत्या के बाद ग्रामीणों व हाईवे से गुजरने वालों का मजमा लग गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को देखते हुए ऐहतियातन अकबरपुर समेत डेरापुर, सिकंदरा, गजनेर व बरौर थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया। देर रात तक सीओ व कोतवाल कृपालपुर में ही डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें