गंगा पुल पर मरम्मत कार्य के लिए लखनऊ मंडल में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इसका असर कानपुर से होकर जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने छह ट्रेनें निरस्त, पांच को आंशिक निरस्त तो दो के समय में बदलाव किया है। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 26 मार्च को 11109/11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ, 22454/22453 मेरठ सिटी-लखनऊ, 12179/12180 लखनऊ-आगरा फोर्ट निरस्त रहेगी।
इसके अलावा, 55346 कासगंज-लखनऊ 23 व 24 मार्च को अनवरगंज-लखनऊ के बीच, 55345 लखनऊ-कासगंज 24 से 25 मार्च तक लखनऊ-अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर-15206 जबलपुर-लखनऊ 25 मार्च को लखनऊ स्टेशन के स्थान पर ऐशबाग, 15205 लखनऊ-जबलपुर 26 मार्च को ऐशबाग स्टेशन से और 12003/12004 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ 26 मार्च को लखनऊ स्टेशन के स्थान पर ऐशबाग से संचालित होगी। वहीं, 12535 रायपुर-लखनऊ 24 मार्च को रायपुर से 60 मिनट तो 12536 लखनऊ-रायपुर 26 मार्च को लखनऊ से 110 मिनट देरी से चलेगी।