सचेंडी थाना क्षेत्र के इटारा गांव में सोमवार शाम लोहे के तार में कपड़े फैलाने के दौरान अचानक करंट आने से गुड़िया (35) की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मूलरूप से भरुआ सुमेरपुर के कैथी गांव की रहने वाली थीं। पति हरीओम ने बताया कि घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। पत्नी हमेशा से उसी तार पर कपड़े फैलाती थी। न जाने कहां से उसमें करंट उतर आया। घटना के बाद दोनों बेटी प्रिया और वैष्णवी बिलख पड़ीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।