फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रवि बिश्नोई बोले- ग्रीनपार्क की काली मिट्टी पर कठिन होगी गेंदबाजी

Mon, 29 Sep 2025 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गेंदबाज रवि बिश्नोई ने कहा कि टॉस अहम भूमिका निभाएगा। ओस गिरी तो बल्लेबाजी आसान होगी और गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण।
विज्ञापन
गेंदबाज रवि बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए टीम के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई का कहना है कि ग्रीनपार्क की काली मिट्टी पर गेंदबाजों का खेल आसान नहीं होगा। इस पिच पर गेंद को उछाल कम मिलता है जबकि लाल मिट्टी की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए बेहतर रहती है। टीम के सभी खिलाड़ी काली मिट्टी को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिश्नोई ने बताया कि अभी तक पिच को बारीकी से नहीं देखा है। पिच देखने के बाद ही अंतिम एकादश का फैसला होगा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की ओर से स्पिन गेंद के लिए अभ्यास करने को लेकर उन्होंने कहा कि स्पिन गेंदबाजी भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत है और ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इस बात को भलीभांति जानती है। उन्होंने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर और विल सदरलैंड जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं इसलिए उनकी बल्लेबाजी पर विशेष रणनीति बनाई जा रही है। इस मैच में टॉस अहम भूमिका निभाएगा क्योंकि शाम को यदि ओस गिरती है तो बल्लेबाजी आसान हो जाएगी और गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण साबित होगी। ग्रीनपार्क और यहां के क्रिकेटप्रेमियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान दर्शकों का उत्साह देखने को मिला जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उम्मीद है कि मैच के दौरान स्टेडियम में जोश और रोमांच चरम पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें