फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर में राज्यसभा सदस्य बृजलाल बोले- सपा माफिया की पार्टी, आतंकियों को देती है संरक्षण

Sat, 23 Oct 2021 11:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राज्यसभा सदस्य और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा सपा आतंकियों को संरक्षण देने वाली माफिया की पार्टी है। सपा आतंकवादियों को संरक्षण देने वाली सरकार रही है।
विज्ञापन
राज्य अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग अध्यक्ष बृजलाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सदस्य और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने शनिवार को सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति, सिख और मुस्लिम वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए कई बैठकें कीं। कहा कि मोदी और योगी ने माफिया, अपराधियों पर शिकंजा जा कस दिया है।
विज्ञापन


सपा को उन्होंने आतंकियों को संरक्षण देने वाली माफिया की पार्टी बताया। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ने अनुसूचित जातियों की बैठक में कहा कि कोरी समाज के किसी व्यक्ति को देश का राष्ट्रपति बनाया जाना अपने आपमें गर्व की बात है। कहा कि भाजपा में सभी जातियों का सम्मान है।

गुमटी के हनुमान पार्क में उन्होंने सिख समाज के बीच में कहा कि सिख हमारे सुपर हिंदू हैं। कहा कि  कानपुर में बड़े दंगे हुए, उन सभी की जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी थी। उन्होंने कहा कि सपा ने अपराधियों को माननीय बनाया है। सपा आतंकवादियों को संरक्षण देने वाली सरकार रही है।
विज्ञापन


वह आतंकवादियों के केस वापस लेने का काम करती है। योगी सरकार में व्यापारी सुरक्षित हैं। उन्होंने वाल्मीकि बस्ती, मुस्लिम समाज के बीच भी स्वागत सम्मान समारोह में भी हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में सुरेश अवस्थी, मोहित पांडेय, अजीत सिंह छाबड़ा, सीए सिमरनजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, कमलेश वर्मा, कमलजीत सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें