फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई कार पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से हुआ हादसा

Mon, 08 Jul 2019 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पर सड़क हादसा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत - फोटो : गूगल
विज्ञापन

इटावा में मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र में सोमवार को पहिया फटने से अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायल कार सवार पुलिस इंस्पेक्टर ने सैफई मिनी पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो घायल सिपाहियों का इलाज जारी है। 

विज्ञापन


मेरठ जनपद के थाना सरूरपुर के ग्राम अट्टा चिंडौली निवासी इंस्पेक्टर अरुण कुमार (50) पुत्र चतुर सिंह सहारनपुर के गंगोह कोतवाली में तैनात थे। वे एक निजी कार से सिपाही नीरज व बलराम के साथ सोमवार की सुबह लगभग सात बजे के करीब लखनऊ गवाही देने जा रहे थे।

एक्सप्रेसवे पर लखनऊ जाते समय मैनपुरी जनपद के  करहल कस्बे में कार का पिछला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में इंस्पेक्टर अरुण कुमार और सिपाही नीरज और बलराम जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर करहल थाना पुलिस ने उन्हें इटावा के सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अरुण कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों घायल सिपाहियों का इलाज जारी है। सैफई थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव ने बताया कि उनका पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें