वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देशन पर दो टीमें गठित की गई थी, जो लगातार लुटेरों के पीछे पड़ी हुई थी। गुरुवार रात करीब 11 सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि एक व्यक्ति विलिंदा पुल से कच्ची सड़क पर 50 मीटर दूरी पर हाथ पैर धो रहा है, जो यहां का निवासी नहीं लगता है। इस पर आनन-फानन में सैफई थाना प्रभारी निरीक्षक तारिक खान पुलिस टीम के साथ आनन-फानन में विलिंदा पुल के समीप पहुंचे।
पुलिस को देखकर वह भाग कर झाड़ियों में छिप गया और एक फायर कर दिया। इस पर पुलिस अपनी पोजीशन में आ गई। इससे वह व्यक्ति भागा और अचानक पैर फिसल कर गिर गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम आसिफ सैफी पुत्र साहबउद्दीन सैफी निवासी ब्रह्मपुरी थाना दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर बताया।
पुलिस की पूछताछ पर उसने बताया कि मेरे दो अन्य साथी दद्दन वर्मा पुत्र सीताशरण चौधरी निवासी गुलरिहा थाना उमरिया जिला बहराइच व अरशद अली पुत्र रोजन अली निवासी बाजपुर व शुगर फैक्ट्री के पास थाना नवाबगंज जिला गोंडा हैं। यह दोनों मेरे साथ ही थे, वह लोग निकल गए हैं, लेकिन मैं यहां से नहीं निकल पाया।
पुलिस चेकिंग में उसके पास से एक देसी पिस्टल, 6 जिंदा राउंड 1 राउंड खोखा और 135500 रुपए बरामद किए। पुलिस के के अनुसार यह तीनों अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं। इन पर अपहरण, हत्या जैसे कई मामले दर्ज है। सैफई थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश कर जेल के लिए भेजा दिया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
मोहम्मद तारिक खान प्रभारी निरीक्षक, एसएसआई सुशील कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, कांस्टेबल विजय कुशवाहा, अंकित कुमार, नवनीत कुमार, अजीत कुमार, देवेंद्र बाबू, अजय कुमार और दीपक कुमार।