देश शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीजी (पुलिस) एसएन चक ने मंगलवार को इटावा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।भरथना स्थित ग्राम कुंअरा में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
साथ ही कहा कि 37 वर्षों तक पुलिस विभाग में लंबी सेवा के उपरांत पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्ति हुई है। नौकरी सेवा के दौरान सामाजिक बुराइयों के खिलाफ 1998 से शराब बंदी, दहेज विरोध, जातिवाद विरोध जैसे कई मुद्दों पर कई प्रदेशों व सैकड़ों जनपदों में जनजागरण किया है।
वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन, 2012 में देश शक्ति पार्टी का पंजीकरण कराकर राजनीतिक दल के साथ वह इटावा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। स्वागत सम्मान के दौरान सुशील कुमार, राजकिशोर चक, अनिल सेजवार, रघुवीर प्रसाद, आशाराम, कुलदीप कुमार, सुखवीर सिंह, शिवांग तिमोरी की मौजूदगी प्रमुख रही।