फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 की गाड़ी ने वृद्धा को कुचला, होमगार्ड का बेटा कर रहा था ड्राइव

Sat, 06 May 2017 10:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उरई में पुलिस लाइन के बाहर शनिवार सुबह तेज रफ्तार यूपी 100 की गाड़ी ने वृद्धा को कुचल दिया। वृद्धा को अस्पताल लाया गया। इलाकाई लोगों ने बताया कि यूपी 100 की गाड़ी होमगार्ड का बेटा चला रहा था।
विज्ञापन

  बघौरा पुलिस लाइन निवासी उमा (65) चुर्खी रोड पर सब्जी दुकान लगाती है। शनिवार सुबह जब वह दुकान लगा रही थी। इस बीच पुलिस लाइन से निकली तेज रफ्तार यूपी 100 गाड़ी ने उमा को रौंद दिया। भीड़ ने चालक को दौड़ा तो चालक मौके से भाग निकला। गाड़ी चुर्खी थाने की बताई जा रही है।   सूचना पर पहुंचे उमा के बेटे सुनील ने मां को अस्पताल पहुंचाया। सुनील का आरोप है कि यूपी 100 की गाड़ी होमगार्ड का बेटा चला रहा था। इंस्पेक्टर संजय गुप्ता का कहना है कि हादसा तो हुआ है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें